दाखिला लेने वालों में 11 छात्राएं भी हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी को सीबीएसई में बदल दिया है लेकिन एक सप्ताह में सिर्फ 35 नए विद्यार्थियों ने इस स्कूल में दाखिले हैं। इनमें 11 छात्राएं भी शामिल हैं।
पहले यह स्कूल सिर्फ छात्रों के लिए था, अब इसके सीबीएसई में बदलकर इसे को एजुकेशन कर दिया है। अभी छठी से नौंवी तक की कक्षाओं में दाखिले हो रहे हैं। स्कूल में अब तक 150 के करीब दाखिले हो चुके हैं। इनमें 115 वह विद्यार्थी हैं जो पहले से यहां पढ़ रहे थे। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद बड़ी कक्षाओं में दाखिले होंगे। इसके बाद संख्या और अधिक बढ़ेगी। गौरतलब है कि स्कूल में स्थापना के 163 साल बाद सह-शिक्षा (को एजुकेशन) शुरू हुई हैं। नए सत्र से स्कूल में छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई करेंगे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार बीते कुछ वर्षों से स्कूल में छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब स्कूल में सीबीएसई बोर्ड में पढ़ाई और सह शिक्षा शुरू होने के बाद छात्रों की संख्या में बढ़ने की उम्मीद हैं। प्रधानाचार्य पवन कुमार नेगी ने कहा कि स्कूल के सीबीएसई बनने और स्कूल में सह शिक्षा शुरू होने के बाद दाखिले बढ़ें हैं। अभी छोटी कक्षाओं ही दाखिले हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद बड़ी कक्षाओं में दाखिले शुरू होंगे उसमें और ज्यादा दाखिले होने की उम्मीद है।