फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manimahesh Yatra: पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Sat, 06 Jul 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि यात्रा पर जाने के लिए हर शिवभक्त को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक चलेगी। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि यात्रा पर जाने के लिए हर शिवभक्त को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। बताया कि पंजीकरण सुविधा www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


बताया कि मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक तिथियों के दौरान पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा। आधिकारिक तिथियों से पूर्व जो भी श्रद्धालु मणिमहेश जा रहे हैं, उन्हें पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हड़सर में तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। देशभर के शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें