फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी: मोबाइल पर व्हाट्सएप आई व्हाट्सएप कॉल, पेंशन अधिकारी बता खाते से उड़ाए 4.90 लाख

Tue, 03 Feb 2026 12:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

शातिर ने खुद को पेंशन अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पेंशनर से 4.90 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इसमें शातिर ने खुद को पेंशन अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह चौहान निवासी वार्ड 3 सोलन बाईपास ने शिकायत दी कि उसे मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया।

विज्ञापन


कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पेंशन अधिकारी बताकर बैंक खाते के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान शातिर ने पीड़ित व्यक्ति को पंजाब नेशनल बैंक पेंशन कार्ड नामक एक एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति ने यह एप्लिकेशन इंस्टाल की तो उसके खाते से 4.90 लाख किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें