फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग करवाओ और मां नयनादेवी के दर्शन पाओ

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
मां नयनादेवी
विज्ञापन
अब विदेश में रहने वाले मां नयनादेवी के भक्त भी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। इसके लिए मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने रोडमैप तैयार किया है। बुकिंग होने पर श्रद्धालु को कार्ड मिलेगा। इस पर मां के दर्शन करने के लिए दिन और समय अंकित होगा। वीवीआईपी और वीआईपी सुविधा देने के लिए रेट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस फीस से होने वाली आय मंदिर न्यास को जाएगी। मां नयनादेवी के दर्शन करने के लिए भारत सहित कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, बेल्जियम और अन्य देशों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। नयनादेवी मंदिर न्यास क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने वाला प्रदेश का पहला न्यास बन गया है।

इससे पहले क्यू मैनेजमेंट सिस्टम तिरुपति बालाजी, मां वैष्णो देवी मंदिर, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित अन्य मुख्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में था। अब मां नयनादेवी के दर्शन भी मां वैष्णो देवी की तर्ज पर हो सकेंगे। चैत्र मेलों के दौरान मंदिर न्यास ने इस पर ट्रायल शुरू किया था।
विज्ञापन


यह सफल रहा है। अब मंदिर न्यास ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम को लागू कर दिया है। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण रहेगा। जेबकतरों और भिखारियों सहित अन्य असामाजिक तत्वों पर भी नकेल सकेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

काउंटर पर मिलेगा फोटो वाला पहचान पत्र

मां नयनादेवी
क्यू मैनेजमेंट सिस्टम में श्रद्धालुओं को दर्शन से पहले निशुल्क पंजीकरण करवाना होगा। काउंटर पर फोटो वाला पहचान पत्र मिलेगा। इसमें दर्शनों का समय अंकित होगा। बारी आने पर श्रद्धालु मां के दर्शन करने जा सकेंगे।

क्यू मैनेजमेंट सिस्टम में नयनादेवी मंदिर में तीन काउंटर स्थापित किए हैं। एक गुफा के समीप, दूसरा घवांडल में तथा तीसरा प्रवेश द्वार के समीप खोला गया है। मेलों के दौरान काउंटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

मां नयनादेवी के दर्शनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने के लिए रोडमैप तैयार किया है। नयनादेवी मंदिर न्यास क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने वाला प्रदेश का पहला न्यास है। -मानसी सहाय ठाकुर, मंदिर न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें