फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पीओ के 4252 पदों पर भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Tue, 14 Aug 2018 10:08 AM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान देश भर में बैंकों के लिए 4252 प्रमाणिकृत अधिकारी (पीओ) की भर्ती करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 14 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे बैंकों में बेरोजगारों को नौकरी मिलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


परीक्षा से लेकर नौकरी के लिए बैंकों का आवंटन करने का शेड्यूल आईबीपीएस ने जारी कर दिया है। इसके लिए मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय के स्नातक या उसके समकक्ष उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। पीओ के पद के लिए आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

Trending Videos
विज्ञापन

दिसंबर माह में घोषित होगा परीक्षा का परिणाम

इसके लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, पूर्व सैनिकों के लिए पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन साल, दिव्यांग के लिए दस, विधवा और तलाकशुदा महिला के लिए आयु वर्ग में नौ साल की छूट रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग के लिए 100 रुपये और अन्य वर्गों के 600 रुपये फीस निर्धारित की गई। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 13, 14, 20 और 21 अक्तूबर तिथि निर्धारित की गई है।

पास अभ्यर्थियों की मेन परीक्षा 18 नवंबर को होगी और दिसंबर माह में परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। पास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी या फिर फरवरी महीने में होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें