इसके लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, पूर्व सैनिकों के लिए पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन साल, दिव्यांग के लिए दस, विधवा और तलाकशुदा महिला के लिए आयु वर्ग में नौ साल की छूट रहेगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग के लिए 100 रुपये और अन्य वर्गों के 600 रुपये फीस निर्धारित की गई। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 13, 14, 20 और 21 अक्तूबर तिथि निर्धारित की गई है।
पास अभ्यर्थियों की मेन परीक्षा 18 नवंबर को होगी और दिसंबर माह में परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। पास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी या फिर फरवरी महीने में होगा।