फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज सौ के पार, राजधानी में सड़क पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज सौ के पार, राजधानी में सड़क पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

शहर में पहली बार प्याज के दाम गए सौ के पार, अभी बढ़ते दामों से राहत के नहीं है आसार
विक्रेताओं का दावा, 25 दिन बाद मिल सकती है राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में प्याज के बढ़ते दामों से लोग भड़क गए हैं। मंगलवार को प्याज के दाम सौ रुपये किलो के पार हो गए। प्याज के दाम बढ़ने से भड़के लोग अब सड़कों पर भी उतरने लगे हैं। मंगलवार को भी सीपीआईएम के नेतृत्व में कई लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
लोअर बाजार सब्जी मंडी में मंगलवार को प्याज 100 रुपये प्रतिकिलो बिका। उपनगरों में निम्न स्तर का प्याज भी 120 रुपये प्रतिकिलो तक बेचा गया। शहर की लोकल सब्जी मंडी लोअर बाजार में प्याज की सप्लाई पहले जहां रोजाना करीब 200 कट्टा थी वहीं अब यह घटकर 60 से 65 कट्टे तक पहुंच गई है। सब्जी मंडी के विक्रेताओं के मुताबिक दिसंबर में प्याज के दाम स्थिर बने रहेंगे। वहीं, मौजूदा समय में राजस्थान से प्याज दिल्ली पहुंच रहा है। इसके बाद हरियाणा और पंजाब से आने वाले प्याज की नई फसल मंडियों में आना शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ शहरवासी प्याज के बढ़े दामों को लेकर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि प्याज के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर लोगों को डिपुओं में प्याज सस्ती दरों पर मुहैया करवाए।
विज्ञापन

पहली बार सौ के पार पहुंचे दाम
राजधानी में पहली बार प्याज के दाम सौ रुपये के पार पहुंचे है। इससे पहले 2012-13 में प्याज 90 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। हालांकि प्याज कारोबारी पच्चीस दिन के बाद प्याज की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जता रहे हैं। लेकिन फिलहाल तीखे प्याज ने लोगों को तेवरों को सरकार के खिलाफ कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा से शुरू होगी प्याज की फसल: नाथ
शहर की लोकल सब्जी मंडी लोअर बाजार के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ ने कहा कि यदि सरकार विदेश से प्याज का आयात करते है तो इसके दाम में कमी आएगी। पंजाब और हरियाणा से इस माह के अंत तक प्याज की नई फसल मंडियों में आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें