फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, हिमाचल सरकार खुद तय करेगी दाम

Sun, 25 Oct 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बढ़ती प्याज की कीमतों के चलते अब प्रदेश सरकार खुद रेट तय करेगी। हिमाचल में प्याज थोक भाव 30 से 35 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, लेकिन बाजारों में इसे 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो बेचा जा रहा है। सरकार इस मामले को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने जा रही है। सरकार या तो प्याज के दाम पर अंकुश लगाएगी या छापेमारी तेज करने के साथ रेट तय करने या फिर डिपो में सस्ते दामों में लोगों को प्याज उपलब्ध कराएगी। सरकार के पास प्याज के दामों पर नियंत्रण के लिए उक्त विकल्प हैं। 

विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि कैबिनेट में यह मामला तय होना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने को सरकार ने कमेटी तय करने के निर्देश दिए है। डीएफसी की अध्यक्षता में बाजार में छापेमारी की जाएगी। इसमें दुकानें ही नहीं, गोदामों को भी चेक किया जाएगा। सरकार को शिकायतें मिल रही हैं कि जैसे-जैसे प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं, वैसे ही कारोबारी प्याज की जमाखोरी करने में लगे हैं। इससे भी प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें