हिमाचल में बढ़ती प्याज की कीमतों के चलते अब प्रदेश सरकार खुद रेट तय करेगी। हिमाचल में प्याज थोक भाव 30 से 35 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, लेकिन बाजारों में इसे 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो बेचा जा रहा है। सरकार इस मामले को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने जा रही है। सरकार या तो प्याज के दाम पर अंकुश लगाएगी या छापेमारी तेज करने के साथ रेट तय करने या फिर डिपो में सस्ते दामों में लोगों को प्याज उपलब्ध कराएगी। सरकार के पास प्याज के दामों पर नियंत्रण के लिए उक्त विकल्प हैं।