तेल भंडार की संभावना खोजने के लिए ओएनजीसी की टीम मशीनों से लोगों के खेतों और अन्य समतल स्थानों पर खोदाई कर रही है। यह खोदाई 200 फीट की गहराई तक की जा रही है। टीम ने बताया कि जमीन की तह तक जाने के लिए विस्फोट भी किए जाएंगे।
इस दौरान भूमि में तेज कंपन भी हो सकता है। लिहाजा लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यहां पर लगाई मशीनें इस कंपन का अध्ययन करेंगी और उसके बाद एकत्रित डाटा जांच के लिए हैदराबाद लैब में भेजा जाएगा।