फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बेडरूम में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Sat, 26 Nov 2022 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
sucide shimla - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी में एक 21 वर्षीय युवक घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। गदर पुत्र नानक चंद कृष्णानगर ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के कार्ट रोड स्थित कृष्णानगर में यह घटना पेश आई। गदर सबसे बड़ा बेटा था। पिता ने युवक का कमरा खटखटाया तो अंदर से काई जवाब नहीं मिला।


दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद परिजन कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर गए तो देखकर होश उड़ गए। युवक पर्द के फंदे से लटका पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें