फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों एसएमसी शिक्षकों को सरकार ने दी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी से तैनात पीरियड बेस के करीब 2500 शिक्षकों को राज्य सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। करीब 1600 एमएमसी शिक्षकों का 31 दिसंबर को एक साल का अनुबंध समाप्त हो गया था जबकि 900 शिक्षकों का कार्यकाल 31 मार्च 2016 को समाप्त होना है।
विज्ञापन


बीते दो महीने से एसएमसी शिक्षक सरकार से सेवा विस्तार देने की मांग कर रहे थे। वीरवार को शिक्षा विभाग ने एक साल का सेवा विस्तार देकर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। एसएमसी शिक्षकों को साल 2012 से 2015 तक प्रदेश सरकार लगातार एक-एक साल का सेवा विस्तार देती आ रही है। लेकिन इस साल सेवा विस्तार देने में देरी हुई।
विज्ञापन

31 मार्च 2017 तक दिया सेवा विस्तार

बीते सालों में अनुबंध काल पूरा होने से पूर्व ही एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार मिलता रहा है। इस साल देरी होने के चलते हजारों शिक्षकों के भविष्य पर तलवार लटक गई थी। बीते दिनों एसएमसी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से लेकर सभी कैबिनेट मंत्रियों तक हाजिरी भर कर अपनी मांगों को उठाया था। छह फरवरी को मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को जल्द सेवा विस्तार देने के लिए आश्वस्त किया था।

वीरवार को सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार 31 दिसंबर 2016 और 31 मार्च 2017 तक बढ़ा दिया है। एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पितान और महासचिव मनोज रौंगटा ने सेवा विस्तार देने पर सरकार का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से सभी एसएमसी शिक्षक स्कूलों में हाजिर रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें