फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की ब्रेक हुई फेल, बेटों के साथ शादी समारोह में जा रही महिला की हादसे में मौत

Wed, 01 Jul 2020 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंगला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों के साथ भलेई में शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक बुजुर्ग महिला की कार हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जोत-चंबा मार्ग पर भनेरा के पास अचानक कार की ब्रेक फेल हो गई। इसके बाद चालक ने पहाड़ी के साथ कार को टकराकर दुर्घटना होने से बचाने का प्रयास किया। हादसे में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलावस्था में महिला सहित अन्य को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।

विज्ञापन


मगर यहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। जानकारी अनुसार सिहुंता निवासी चंपा देवी बेटे नीतिश ठाकुर और अंकुश ठाकुर के साथ बुधवार को घर से भलेई में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। परिवार के तीनों सदस्य हंसी-खुशी कार में सवार होकर सिहुंता-जोत-चंबा मार्ग पर निकले। इसी दौरान जोत से कुछ ही दूरी पर भनेरा नामक स्थान पर पहुंचने पर कार की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने ब्रेक लगाने की काफी कोशिश मगर नहीं लगी।

इसके बाद बचाव करने के लिए चालक ने पहाड़ी से कार टकराकर रोकने का प्रयास किया। पहाड़ी के साथ हुई टक्कर में तीनों घायल हो गए। ऐसे में मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों ने कार हादसे की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके साथ ही घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि जोत-चंबा मार्ग पर भनेरा नामक स्थान पर कार हादसे में महिला की मौत हुई है। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें