वहीं वन-वे मार्गों में लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) के लिए पुलिस थाना धर्मशाला से चरान खड्ड वाया शामनगर, कचहरी अड्डा से पुलिस ग्राउंड, डीआईजी नॉर्थ रेंज कार्यालय वाया जिला परिषद ऑफिस, स्टेडियम के लिए आने वाली ट्रैफिक को वाया कचहरी, शहीद स्मारक वाया सैनिक रेस्ट, संपर्क मार्ग खन्ना क्लीनिक सिविल लाइन से कचहरी अड्डा और शिक्षा बोर्ड से आने वाले वाहनों को केवल कचहरी तक आने की अनुमति रहेगी।
मैच की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक हजार पुलिस जवान नौ और दस मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगे। इस दौरान उन्हें ड्यूटियों पर तैनात कर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शहर के प्रवेश द्वारों पर अस्थायी नाके भी लगाए जाएंगे। - राजेश कुमार, एएसपी, कांगड़ा।