फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए हिमाचल से एक हजार होमगार्ड रवाना

Thu, 10 Feb 2022 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11 बटालियनों में से एक हजार जवानों की तैनाती हुई है। इनमें किन्नौर बटालियन के 150, मंडी के 70, चंबा के 40 और धर्मशाला के 190 जवान टिहरी में चुनाव ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के एक हजार होमगार्ड उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी देंगे। उत्तराखंड सरकार के आग्रह पर सरकार ने होमगार्ड जवानों को भेजने का निर्णय लिया है। कमांडेंट होम गार्ड 10वीं बटालियन हमीरपुर सुशील कुमार कौंडल की अगुवाई में ये जवान चुनाव ड्यूटी देंगे। कंपनी कमांडर फोर्थ बटालियन नाहन तोता राम, कंपनी कमांडर एटीसी बग्गी मंडी संजय चंदेल, पलाटून कमांडर फर्स्ट बटालियन किन्नौर लेख राज, पलाटून कमांडर थर्ड बटालियन शिमला अजय कुमार, हवलदार फिफ्थ बटालियन बिलासपुर, हवलदार छठी बटालियन मंडी खेम, सह और ड्राइवर 10वीं बटालियन हमीरपुर उनका सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


ये उत्तराखंड रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11 बटालियनों में से एक हजार जवानों की तैनाती हुई है। इनमें किन्नौर बटालियन के 150, मंडी के 70, चंबा के 40 और धर्मशाला के 190 जवान टिहरी में चुनाव ड्यूटी देंगे। शिमला सेकंड बटालियन के 115, शिमला थर्ड बटालियन के 40, नाहन के 74, हमीरपुर के 120, सोलन के 40 और बिलासपुर के 80 जवानों की उत्तरकाशी में ड्यूटी लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें