जिया डायमंड्स ने 165 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जिया डायमंड्स हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में होटल और रिजॉर्ट स्थापित करेगा। जिया डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हुकम चंद ने अपने कालाअंब स्थित स्टील प्लांट के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में रिजॉर्ट की स्थापना करने की इच्छा व्यक्त की। शिमला, धर्मशाला और मंडी में अपने प्रोजेक्ट लगाने को आश्वस्त किया।
बॉक्स
सिंगला बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स ने भी आवास निर्माण में दिलचस्पी दिखाई
इसमें पहले सिंगला बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के निदेशक अमन सिंगला के साथ बैठक हुई। उन्होंने प्रदेश में आवास निर्माण में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने हिमाचल में भविष्य की परियोजनाओं के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने उन्हें धर्मशाला में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में आने का निमंत्रण दिया और साथ ही उनके प्रस्ताव पर अधिकारियों को गंभीरता से गौर करने को कहा।
कांगड़ा और हमीरपुर में स्कूल स्थापित करने को हुए दो एमओयू
नवंबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यहां दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू शिक्षा विभाग ने कांगड़ा की केसीएस एजुकेशन सोसायटी और हमीरपुर की हिम अकादमी के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किए।
कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में स्कूल स्थापित किए जाएंगे। केसीएस एजुकेशन सोसायटी कांगड़ा के लदरौर में 15 करोड़ रुपये का निवेश कर स्कूल की स्थापना करेगी, जबकि हिम अकादमी हमीरपुर 50 करोड़ रुपये का निवेश कर रक्कड़ में स्कूल की स्था
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में चंडीगढ़ में कई अन्य उद्योगपतियों के साथ भी एमओयू हस्ताक्षर किए गए। सिरमौर के पांवटा साहिब में कोटिंग रैडीमिक्स इकाई स्थापित करने के लिए फार्मा फोरस लैब यूनिट के साथ 6.33 करोड़ रुपये तथा वाटर पार्क स्थापित करने के लिए रॉक एन रॉल थीम पार्क के साथ 16.53 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए।
कालाअंब में ग्लास टयूब प्लांट स्थापित करने के लिए स्कोट कैशा के साथ 15 करोड़ रुपये जबकि राजश्री फैबरिक के साथ नॉन इवन फैबरिक प्लांट स्थापित करने के लिए 11.78 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जिला सोलन में वर्तमान रिजार्ट के विस्तार के लिए मैसर्ज फोरेस्ट हिल रिजार्ट के साथ 20 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। सोलन में फार्म टू फोर्क मॉडल स्थापित करने के लिए एचआरडी एग्रो लिमिटेड के साथ 25 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
स्टार्च निर्माण के लिए मैसर्ज न्यूजन स्टार्च के साथ 47.72 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन पर साइन किए। सीएम जयराम ठाकुर ने रियल एस्टेट में 200 करोड़ से लेकर 300 करोड़ रुपये का निवेश करने के इच्छुक होम एंड लैंड प्लानर के निदेशक अमनदीप सिंह गिल और प्रदेश में पांच सितारा होटल स्थापित करने के लिए एएचजी होटलों के मालिक केसी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास शर्मा से मंत्रणा की।
उद्योग बिक्रम सिंह , मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार ने भी विचार रखे। सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व अन्यों का स्वागत किया।
सीएम ने इन उद्योगपतियों से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने सिंगला बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के निदेशक अमन सिंगला और कपड़ा उद्योग इकाइयों को स्थापित करने में रुचि दिखाने वाले ट्राईडेंट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गुप्ता, जय डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हुकम चंद, बद्दी में फार्मा प्लांट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार और ऐश्वर्या लाईफ साइंसेज के नीरज कुमार, सूनोमैटिक पावर प्राईवेट लिमिटेड के दीपक सैनी के साथ भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सुखजीत स्टार्च एंड कैमिकल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुषमा बिल्डटैक लिमिटेड के प्रतिनिधि के साथ भी बैठक की।
अब तक हो चुके 35,231 करोड़ रुपये के एमओयू साइन : सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस साल नवंबर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट से पहले राज्य सरकार अभी तक 35,231 करोड़ की निवेश क्षमता के 297 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित कर चुकी है। इस रोड शो का लक्ष्य हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के उद्योगपतियों तथा निवेशकों से संपर्क स्थापित करना है। सरकार प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कई तरह की छूट दे रही है।