इसमें चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान मस्तराम (40) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव सिलपड़ी पंचायत तुंदाह के रूप में हुई है। मस्तराम शुक्रवार को तुंदाह-बन्नी मार्ग पर सिलपड़ी के पास जीप को मोड़ रहा था।
इसी दौरान गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। गाड़ी के परखचे उड़ चुके थे। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि जीप चालक की दुर्घटना में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अभिषेक पुत्र राजेंद्र निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
वीरवार को वह बाइक पर कियाणी से सरोल की तरफ जा रहा था। कियाणी से कुछ दूरी पर बाइक स्किड हो गई। इससे युवक के बाजू व सिर पर गंभीर चोट लगी। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया।
एंबुलेंस में घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कियाणी में बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।