फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा होने लगी ठंड, बस स्टैंड में एक की मौत

Tue, 25 Dec 2018 06:30 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों पड़ रही प्रचंड ठंड जानलेवा होने लगी है। बस स्टैंड मंडी में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। मंगलवार सुबह लोगों ने शव देखा तो शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है। हालांकि इसका पूरी तरह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सवा नौ बजे सदर पुलिस थाना को एचआरटीसी कर्मचारियों ने सूचित किया कि बस अड्डा परिसर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ सदर विनोद और अन्य पुलिस कर्मियों ने जायजा लिया तो प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कड़ाके की ठंड के कारण ही व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि जांच में सामने आया कि मृतक के घुटनों में हल्की रगड़ भी लगी है।

मृतक नेपाली मृल का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल में लाया गया है। एसएचओ सदर विनोद ने बताया कि हालांकि प्रथम दृष्टया मौत ठंड के कारण हुई लग रही है, फिर भी मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें