फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में वर्षाशालिका का डंगा धंसने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Thu, 16 Jul 2020 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
वर्षाशालिका का डंगा धंसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शहर के ओल्ड बैरियर के पास वर्षाशालिका का डंगा धंसने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति जगदीश ने छलांग लगाकर जान बचाई। मृतक की पहचान प्यारेलाल शर्मा (48) पुत्र प्रेम सुख गांव मंढोलघाट सुन्नी के रूप में हुई है। घायल प्रेमलाल पुत्र कालूराम गांव बलैडी तहसील सुन्नी का रहने वाला है। एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये प्रदान किए गए। एक घायल को पांच हजार रुपये की मदद दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक पंडिताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक हादसा गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बालूगंज के पास ओल्ड बैरियर पर बने रेन शेल्टर में तीन लोग खड़े थे। इसी दौरान डंगा दरकने से वर्षाशालिका नीचे की तरफ जा गिरी। यहां खड़े तीन लोगों में से एक ने छलांग दी लेकिन दो लोग मलबे की चपेट में आ गए। इसमें प्यारेलाल शर्मा पूरी तरह मलबे में दब गए। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। इसमें एक व्यक्ति दबा पड़ा मिला। इसे मलबे से बाहर निकला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शेड कच्चे डंगे पर बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें