फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसमी दफ्तर में चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के पर्स से निकाल ली थी नकदी, आरोपी से दो एटीएम और एक आधार कार्ड बरामद
विज्ञापन

शिमला। उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित नगर निगम के दफ्तर से दिनदहाड़े महिला कर्मी के पर्स से पैसे चुराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। इसकी पहचान मनोज उर्फ मोनू (43) टुटू निवासी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को डाउनडेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने महिला के दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत 500 रुपये की नकदी भी बरामद की है। सदर पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी कार्यालय की धरातल मंजिल पर नगर निगम के सैहब सोसायटी का दफ्तर है। यहां कूड़े के बिल जारी होते हैं। 23 जून को दोपहर के समय सभी कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। इसी दौरान शातिर दफ्तर खाली देखकर अंदर घुसा और एक केबिन में रखे महिला के पर्स से नकदी निकालकर चला गया। पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद अंजना देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह जमीन के कागजात लेने उपायुक्त कार्यालय आया था। दोपहर 2:20 बजे सभी कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। इसी दौरान कार्यालय को खाली देखकर अंदर घुसा और एक केबिन में रखे पर्स से नकदी निकालकर फरार हो गया था। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें