फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ के मामले एक युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सर्कुलर रोड पर तोड़ा थी एटीएम
विज्ञापन

आरोपी बोला, बेरोजगारी के चलते की सेंधमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बीचोंबीच लोकल बस अड्डे के पास सर्कुलर रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक युवक को लालपानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी रिशु (24) कृष्णानगर का रहने वाला है।
वीरवार को इसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 18 मई को रात 1:00 से 4:00 बजे के बीच शातिर ने एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश की लेकिन वह डिजिटल लॉक नहीं तोड़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम काउंटर के अंदर दो मशीनें लगी हैं। इसमें एक मशीनें के कवर को तोड़ा है, जबकि शातिर कैश के डिजिटल लॉकर को नहीं तोड़ सका। इस बीच एटीएम काउंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में शातिर की तस्वीर कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे आरोपी को लालपानी से पकड़ा। बैंक के बिजनेस एसोसिएट्स अमरजीत की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है, इसलिए एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें