फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में फिर आया भूकंप, एक सप्ताह में तीन बार कांपी धरती

Tue, 31 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हिमाचल के कांगड़ा में धरती सप्ताह के भीतर तीसरी बार कांपी है। जिले में सोमवार दोपहर 1:18 बजे भूकंप का झटका आने से लोग दहशत में आ गए।हालांकि, भूकंप से क्षेत्र में कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग डर से घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कांगड़ा से 10 किमी जमीन के नीचे था। इससे पहले 24 जुलाई को भी कांगड़ा जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। फिर 27 जुलाई को 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर जिले में तीसरी बार भूकंप से लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें