फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: कोरोना से चार और की मौत, प्रदेशभर में 299 संक्रमित

Sun, 13 Sep 2020 10:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के ज्वालापुर में 36 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक का पांवटा साहिब में स्वास्थ्य टीम की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


बीएमओ राजपुर अजय देओल ने बताया कि युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद हुए टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 

कांगड़ा जिले में उपमंडल जवाली के पलोढा गांव की 62 वर्षीय महिला की रविवार को टांडा अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। महिला टांडा अस्पताल में भर्ती थी। उसे सांस लेने में दिक्कत और बुखार था। रविवार सुबह महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने पुष्टि की है।
विज्ञापन


ऊना जिले के संतोषगढ़ में व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सोलन की महिला की कोरोना से मौत हो गई।  वहीं सोलन जिले के बद्दी के साईं वार्ड से जिला परिषद की पूर्व सदस्य की चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हो गई। अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा। महिला लंबे समय से पीजीआई में दाखिल थी। मृतका का कोविड टेस्ट चंडीगढ़ में ही हुआ था। प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 76 हो गई है। 

रविवार को हिमाचल में 299 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 48, कांगड़ा में 46, मंडी में 86, ऊना में 37, सिरमौर में 26, शिमला में 25, बिलासपुर में 19, कुल्लू में 7 और चंबा में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी जिले में फर्मेंटा कंपनी के 48 कामगारों समेत 86 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में 48 कोरोना मामले आए हैं। इनमें 33 पुरूष और 15 महिलाए हैं।

शिमला में नगर निगम और पेयजल कंपनी के दो कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला जिले के नेरवा की एसबीआई शाखा के प्रबंधक और उनकी पत्नी समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं रोहड़ू में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आए हैं। कोटखाई में हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के तीन अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें