फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: पांच युवाओं से पूछताछ, एक हरियाणा के जींद में गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2019 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और युवक की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में पुलिस अब तक 27 युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को जिला कांगड़ा सहित हरियाणा के एक युवक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इसके अलावा हरियाणा के जींद निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में अब तक एसआईटी कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 11 बाहरी राज्यों, जबकि अन्य जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना माना जा रहा जवाली निवासी बिक्रम आठ दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एसआईटी ने रविवार को सुमित पुत्र सतवीर निवासी बिरोली जिला जींद (हरियाणा) को हरियाणा में गिरफ्तार किया। युवक को कांगड़ा लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

रविवार को जिला कांगड़ा के चार युवकों सहित एक हरियाणा निवासी से भी पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी न मिलने के कारण युवकों को रिहा कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि रविवार को हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से कुछ आरोपी रिमांड पर हैं, जबकि कुछ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें