फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बुलाकर चलौंठी में पीटा था युवक
विज्ञापन

छह के खिलाफ दर्ज हैं प्राथमिकी, पांच ले चुके हैं जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के चलौंठी में एक युवक पर डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य काल्टा निवासी चिड़गांव जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित धारा भी जोड़ी है। इस मामले में छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपियों को हाईकोर्ट और तीन को ट्रायल कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मामला 24 अक्तूबर का है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अर्पित को फोन कर चलौंठी हेलीपैड पर बुलाया था। इसके बाद अर्पित अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। इस दौरान दूसरे गुट के युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में अर्पित राठौर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से सूचना मिलने के बाद संजौली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें