फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI ने रखा 1 लाख रुपये इनाम, दीजिए इस चोरी का सुराग

Wed, 12 Apr 2017 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) से घंटा चोरी मामले में सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई ने कहा है कि सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सीबीआई को अब तक की जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। वर्ष 2010 में 30 किलो वजनी घंटा एडवांस्ड स्टडी से चोरी हो गया है। जांच में सीबीआई मणिपुर, मुंबई और पंजाब के पटियाला में दबिश दे चुकी है। 
विज्ञापन


दर्जनों लोगों से पूछताछ हुई है लेकिन, कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। अब सीबीआई ने घंटा चोरी मामले की सूचना देने पर एक लाख रुपये देने की घोषणा कर दी है। सीबीआई ने शिमला में एक सिक्योरिटी एजेंसी और संस्थान के अधिकारियों से भी पूछताछ की है। उनके बयान भी दर्ज किए हैं। 

सीबीआई की जांच 2013 से चल रही है। पहले शिमला पुलिस ने चोरी की एफ आईआर दर्ज कर मामले की जांच की लेकिन, तीन साल की जांच में भी पुलिस के हाथ खाली रहे। इसके बाद जांच सीबीआई के सुपुर्द की गई। अष्टधातु से बना यह घंटा बेशकीमती बताया जाता है। यह घंटा कड़ी सिक्योरिटी के बावजूद चोरी हो गया। यहां के सुरक्षाकर्मी भी संदेह के दायरे में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के राजा ने वायसराय को भेंट किया था घंटा

जानकारों के अनुसार 1903 में 30 किलोग्राम के दुर्लभ धातु से बने इस घंटे को नेपाल के राजा ने तत्कालीन वायसराय को भेंट किया था। पुरातन अद्भुत कला से सुसज्जित घंटा संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाया गया था। यह घंटा 50 से 60 किलोग्राम की लकड़ी की फ्रे म में जड़ा गया था। 

इस घंटे पर नेपाली भाषा में भेंट देने की तारीख भी अंकित हैं। 21 अप्रैल 2010 की रात को घंटा चोरी हो गया। बालूगंज पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई। 7 दिसंबर 2013 तक चोरी करने वालों का सुराग नहीं लगा। इसके बाद सरकार ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की सिफ ारिश कर दी थी।

पहचान रखी जाएगी गुप्त: सीबीआई
सीबीआई की ओर से जनता से अपील की गई है कि चोरी हुए प्राचीन घंटे के बारे में जानकारी देने वाले को सरकार की ओर से एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इन फोन नंबर 011-24302700 या 0177-2832930 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें