घायल अवस्था में रतन सागर नेगी ने गांव में जाकर इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलत ही श्यासो के ग्रामीणों के साथ पुलिस थाना पूह से थाना प्रभारी भगवंत सिंह एएसआई गोपाल और मुख्य आरक्षी ज्योति प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया।
रिकांगपिओ अस्पताल में दोनो घायलों की हालात गंभीर देखते हुए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव पीएचसी स्पीलो में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार दोनों घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसडीएम पूह शिव मोहन सैनी के अनुसार घायलों को पांच-पांच हजार और मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है।