फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर

Mon, 18 Sep 2023 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

बलजीत और मुकेश रात के समय बाइक से घर जा रहे थे। ढांगवाला के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र नाहन के कौलांवालाभूड़ के समीप ढांगवाला में देर रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बलजीत और मुकेश रात के समय बाइक नंबर एचपी 71-8142 से घर जा रहे थे। ढांगवाला के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में बलजीत कुमार (29) पुत्र मोतीलाल निवासी खंदा क्यारी, तहसील नाहन की मौत हो गई। जबकि घायल मुकेश कुमार (29) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बुडरा को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया है।

घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नाहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें