फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में जा रहे युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Wed, 26 Jun 2019 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए मंडी आ रहे युवकों की बाइक गलू गांव के समीप छाणंग के पास खंभे के साथ टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जो खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार रात का है। दोनों युवकों को बुधवार को मंडी पुलिस भर्ती में उपस्थित होना था।

विज्ञापन


इसलिए यह दोनों रात को ही मंडी के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर ही इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना का पता चलते ही राहगीर और ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, जहां 19 वर्षीय रविंद्र कुमार निवासी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल अनु कुमार निवासी कस को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

उधर, घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने कहा कि बाइक हादसे में मारा गया युवक चला रहा था। उन्होंने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पोल से टकराई और इसके उपरांत लगभग 50 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान एक युवक बाइक के साथ ही खाई में गिर गया, जबकि दूसरा सड़क पर ही छिटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें