फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारजी डैम में गिरी कार, एक की मौत, दूसरे ने तैर कर बचाई जान

Sat, 22 Apr 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी में एक कार लारजी डैम में गिर गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक ने तैरकर जान बचा ली। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ है। फिलहाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मंडी के कोटली निवासी बालकराम के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार कार में कुल दो लोग सवार थे। यह कार लारजी से पंडोह की ओर आ रही थी कि अचानक बेकाबू होकर डैम में जा गिरी।

एक शख्स जो तैरना जानता था, उसने तो जान बचा ली मगर दूसरा नहीं बच पाया। बताया जा रहा है कि जिंदा बचा व्यक्ति मौके से गायब हो गया है। वहीं पुलिस की टीम ने डैम से मृतक का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिनाख्त करने के बाद अब परिजनों को सूचित किया जा रहा है। कार डैम के पानी में समा गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें