फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के खाई में गिरने से कारोबारी की मौत, दो ने छलांग लगाकर बचाई जान

Thu, 11 May 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन के कुनिहार-अर्की मार्ग पर मंजयाट के पास एक कार के 600 फीट गहरी खाई में गिरने से कपड़ों के व्यापारी की मौत हो गई। कार में बाप-बेटा तथा एक अन्य रिश्तेदार सहित तीन लोग सवार थे। इसमें बाप की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा करीब साढ़े तीन बजे हुआ।
विज्ञापन


हादसे के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मनोहर लाल पुत्र संसार चंद निवासी लाजपत नगर लुधियाना अपनी कार में लुधियाना से शिमला की ओर जा रहा था।

कार में मनोहर लाल (65) और उनका बेटा प्रितपाल (26) तथा एक अन्य रिश्तेदार विपिन शर्मा सवार थे। बुधवार को करीब 3:30 बजे कुनिहार-अर्की मार्ग पर उन्होंने मंजयाट के पास होटल में चाय पी। चाय पीकर यह लोग जैसे ही गाड़ी में बैठे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई और उतराई की ओर लुढ़कने लगी।
विज्ञापन


गाड़ी को खाई की ओर जाते देख दो लोगों ने छलांग लगा दी। तीसरा व्यक्ति गाड़ी के साथ ही करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इसे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल कुनिहार लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह लोग कपड़े के व्यापारी हैं। व्यापार के सिलसिले में लुधियाना से शिमला जा रहे थे। दुर्घटना स्थल पर अर्की के एसडीएम एलआर वर्मा भी पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के बेटे प्रितपाल को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी। वहीं पुलिस चौकी कुनिहार के इंचार्ज जीतराम ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें