फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोरीन गैस का पाइप फटने से चार दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी

Thu, 11 May 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना के साथ लगते नया नंगल स्थित औद्योगिक यूनिट में क्लोरीन गैस का पाइप फटने से दर्जनों ग्रामीणों की जान पर बन आई। पीएसीएल यूनिट से गैस के रिसाव का असर आसपास के ग्रामीण इलाके तक पहुंचा।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से चार दर्जन ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इन्हें निकटवर्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्हें दम घुटने, आंखों में जलन और उल्टियों की शिकायत हो रही थी। कारखाना प्रबंधन ने गैस का पाइप फटने की पुष्टि की है।

हालांकि, सूचना मिलने के बाद गैस के रिसाव को रोक दिया गया, लेकिन घटना से पूरे इलाके में दहशत है। यूनिट के साथ लगते गांव बीनेवाल के लोगों की मानें तो देर शाम लगभग 7 बजे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों को दम घुटने, आंखों में जलन एवं उल्टियों की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन


धमाके के साथ फटी पाइप लाइन, दहशत में लोग
स्थानीय निवासी जगतार सिंह, राम सिंह, रणजीत सिंह, बलदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, कमल सिंह, सुरजीत सिंह और परमिंद्र सिंह ने बताया कि जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही वे समझ गए कि उक्त इकाई की क्लोरीन गैस पाइप फट गया है।

ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने फौरन घटना की जानकारी इकाई महाप्रबंधक जेएस तलवाड़ को दी। उन्होंने तुरंत गांव में एंबुलेंस भेजकर राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। ग्रामीणों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि उक्त इकाई के कारण गांववासी हर समय दहशत के साये में रहते हैं। उधर, इकाई महाप्रबंधक जेएस तलवाड़ ने बताया कि प्लांट को तुरंत बंद कर गैस लीकेज पर कंट्रोल कर लिया गया था। इकाई प्रबंधन ने पीड़ित लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें