फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: बारालाचा में एक फीट बर्फबारी, दारचा में फंसे ट्रक, मनाली-लेह मार्ग अभी बंद

Sat, 11 Nov 2023 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू

सार

बारालाचा में एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। इस कारण मनाली से लेह को सामान लेकर रवाना हुए छह ट्रकों को दारचा पुलिस चेक पोस्ट पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
बारालाचा में फंसे ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार रात को बारालाचा में एक फीट बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते दारचा में छह ट्रक फंस गए हैं। मनाली-लेह मार्ग शनिवार को भी बंद रहा। शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से प्रदेश की चोटियां लकदक हो गई हैं। रविवार से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। दिवाली से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली।

विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। शुक्रवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से बारालाचा में एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। इस कारण मनाली से लेह को सामान लेकर रवाना हुए छह ट्रकों को दारचा पुलिस चेक पोस्ट पर रोक दिया गया है। लेह की तरफ से भी उपशी में वाहनों को एहतियातन रोक दिया गया। अब मनाली-लेह मार्ग के बहाल होने के बाद इन वाहनों को छोड़ा जाएगा।

मार्ग बंद ही रहने की स्थिति में उपशी में फंसे वाहनों को वाया श्रीनगर होकर आना पड़ेगा। वहीं, सीमा सड़क संगठन भी बारालाचा व जिंगजिंगबार से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। कुंजुम दर्रा में बर्फबारी से ग्रांफू-काजा मार्ग भी बंद हो गया है। 9 और 10 नंवबर को हुई ताजा बर्फबारी से कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। बारालाचा में बर्फबारी के कारण यातायात बंद हो गया है। बर्फबारी के कारण सुबह के समय अटल टनल टनल रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन


जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले हाईवे-305 पर बस सेवा बंद है और ग्रांफू-काजा मार्ग सभी वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए लाहौल जाने वाले वाहनों को सोलंगनाला में रोका गया था। उधर, शनिवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25.0, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 23.2, धर्मशाला में 23.0, भुंतर में 22.6, सोलन में 22.5, नाहन में 22.2, शिमला में 17.0, मनाली में 14.7 और केलांग में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें