फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में गिरी, एक की मौत, 11 घायल

Sat, 14 May 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट/मुबारिकपुर (ऊना)
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज की बस चिंतपूर्णी से संगरूर जा रही थी।
विज्ञापन
ऊना में मुबारिकपुर के नजदीक चिंतपूर्णी से संगरूर जा रही पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बारह यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि, दो घायलों को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इनमें से रेफर किए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी और बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस चालक फरार है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज की बस चिंतपूर्णी से संगरूर जा रही थी कि शनिवार करीब ढाई बजे मुबारिकपुर के समीप चालक अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। अस्पताल में बीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, डॉ. जगदीश, डॉ. राहुल कतना सहित अन्य स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


ऊना अस्पताल भेजे गए चार गंभीर घायल मरीजों में से दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इनमें से कृष्ण कुमार सूद निवासी होशियारपुर की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

घायलों की सूची
घायलों में जगीर सिंह (70) गांव मलसियां जालंधर, प्रकाशो देवी (65) जालंधर, सागर (11) होशियारपुर, कमलेश पत्नी राम आसरा (70), हरजिंद्र कौर (40) होशियारपुर, कमलजीत (60) निवासी फगवाड़ा, मनिंद्र कौर (45) कपूरथला, मनोज (45) निवासी लुधियाणा, हरविंद्र कौर (40), गुरप्रताप (40) निवासी होशियारपुर, नवजोत कौर निवासी मलसिया निवासी जालंधर पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन

निजी बस पलटी, सात लोग घायल

बस की कंडक्टर साइड की जंपिंग रॉड टूटने से हादसा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में सुजानपुर के अंतर्गत कंगरी के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक-परिचालक सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। निजी बस शनिवार सुबह करीब 11 बजे कंगरी से हमीरपुर आ रही थी।

बस जैसे ही कंगरी से करीब एक किलोमीटर दूर रोपा पहुंची तो मोड़ काटते समय बस की कंडक्टर साइड की जंपिंग रॉड टूट गई। इसके चलते चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस करीब 30 फीट नीचे जाकर पलट गई।

हादसे में रीना (23) निवासी कंगरी, सपना (30) निवासी कंगरी, कुमकुम (13) निवासी कंगरी, निर्मल सिंह (48) निवासी अकराणा, बड़सर और विपिन कुमार (30) निवासी कंगरी को चोटें आई हैं।

एसपी अजय सिंह बौद्ध ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 108 के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के पहुंचने तक कुछेक घायलों को उनके परिजन निजी वाहनों में अस्पताल ले गए। दो घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें