फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी मनाकर घूमने जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

Fri, 01 Jan 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

न्यू ईयर की पार्टी मनाकर घूमने जा रहे दो लोगों की कार अचानक गलू से कुछ ही दूरी पर फिसलकर सड़क किनारे टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान रामदास (55) पुत्र केशव राम गांव डिगली डाकघर हराबाग, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशन चंद गांव अवायर (हराबाग) ने बताया कि गुरुवार देर रात वह और रामदास पुत्र केशव राम गलू की ओर जा रहे थे। जैसे ही गलू से थोड़ा पीछे पहुंचे तो तेज रफ्तार गाड़ी सड़क से फिसलकर बायीं तरफ नाली में चली गई और रामदास बेहोश हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें