किन्नौर जिले के किल्बा में एक कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी किल्बा संपर्क सड़क मार्ग के लिंगने नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार एचपी 25ए 1392 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में खेमराज पुत्र सुखसेन उम्र 43 की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से खेमराज को छोलतु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसडीएम कल्पा ने घटना की पुष्टि की है। मृतक के परिजनों को नायब तहसीलदार टापरी की ओर से फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशी प्रदान की गई है।