भरमौर (चंबा)। भरमौर के टप्पर जंगल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए गया था, इसी दौरान वह गहरी खाई में गिर गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र देविया राम गांव कुठेड़ रुहणुकोठी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रोशन लाल टप्पर जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गया था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रास्ते के पास गिरी रस्सी से लोगों को दुर्घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को खाई से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भरमौर लेकर आई। है। थाना प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।