फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: मंडी जिले में 234 कोरोना पॉजिटिव, 66 शिक्षक, छात्र-छात्राएं संक्रमित

Sun, 08 Nov 2020 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को मंडी जिले में 234 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 66 विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, गैर शिक्षक और छात्र एवं छात्राएं पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ रहे मामलों के चलते प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे हैं। मंडी शहर में भी कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। त्योहारी सीजन में कोरोना के मामले अधिक बढ़ने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


रविवार को सरकाघाट के तत्ताहर गांव में ही 29 मामले एक साथ कोरोना संक्रमण के मिले हैं। धर्मपुर के सिद्धपुर स्कूल और सरकाघाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाड़ कोरोना संक्रमण के नए केंद्र बने हैं। इसी तरह से सुंदरनगर उपमंडल के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल जड़ोल में 13, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनेड़ में 16 और सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलिंग में एक अध्यापक और अन्य कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कनेड़ स्कूल में इससे पहले भी अध्यापक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। सरकाघाट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाड़ में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें 14 अध्यापक और 4 गैर शिक्षक वर्ग के लोग शामिल हैं। आईटीआई बतैहल में भी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। धर्मपुर के सिद्धपुर स्कूल में 8 शिक्षक और 9 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देर शाम चच्योट के 23 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


मंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामले मिले हैं। शहर के साथ लगते सांबल गांव में 4, बिजनी में 7, समखेतर में 3, भ्यूली 2, खलिखार 2, सोलीखड्ड 2 सलाह सुंदनरनगर में एक ही परिवार के 5 लोग, छमाणू नवाही में 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र ने कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि की है।

वहीं कोरोना से रविवार को चार की मौत हो गई। मनाली के 68 वर्षीय बुजुर्ग की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। कांगड़ा जिले के जसूर की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में मौत हुई है। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में 71 साल की बुजुर्ग महिला और 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।

प्रदेशभर में रविवार को 492 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। मंडी 234, शिमला 74, सोलन 45, कांगड़ा 38, लाहौल-स्पीति 37, कुल्लू 32, बिलासपुर 14, हमीरपुर 7, ऊना 4, किन्नौर 5 सिरमौर में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 25486 के पार पहुंच गया है। 4716 सक्रिय मामले हैं। 20375 मरीज ठीक हो गए हैं। 371 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें