फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा मालवाहक वाहन, एक की मौत, 12 घायल

Sat, 28 Jul 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शिकारीघाट के गांव घाट के पास एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 12 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के लिए बाद  घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया है।  पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक मालवाहक वाहन बंजार से पुजाली की ओर जा रहा थी।

घाट के पास वाहन को मोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इनमें से कुछ लोग गंभीर और कई आंशिक रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी ने कहा कि मालवाहक
विज्ञापन


जीप में सवार 12 घायल व एक व्यक्ति की अस्पताल बंजार में मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल, फौरी राहत जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
घायलों में सोम दत्त (38) पुत्र यशपाल, झावे राम (57) पुत्र साजू राम, हीरा देवी (32) पत्नी तेज प्रकाश, हेमलता (31) पत्नी अशोक कुमार, भीमा देवी (58) पत्नी झाबे राम निवासी गांव खोईंचा, जवित्रा देवी (32) पत्नी प्रीतम सिंह, कमला देवी (24) पत्नी खेम चंद गांव खमारड़ा, दसमु देवी (60) पत्नी कुर्म दत्त, तेजा

सिंह (30) पुत्र कुर्मदत्त गांव पुजाली, हेत राम (24) पुत्र झाबे राम, सरला देवी (35) पत्नी छज्जे राम निवासी गांव नेहरा जिला मंडी, कला देवी (30) पत्नी तपेंद्र सिंह गांव खाबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त देवी सिंह (60) पुत्र डायक राम निवासी गांव खोंईचा डाकघर मोहनी बंजार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने वाहन में लिफ्ट ली थी। प्रशासन की ओर से गंभीर घायलों को दस-दस हजार, आशिंक रूप से 10 घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें