हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली के टाहलीवाल में रविवार देर रात एक टिपर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान टिपर चालक मेजर सिंह (43) निवासी औद्योगिक क्षेत्र लुधियाना के तौर पर हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेंद्र प्रसाद (51) निवासी रोहतास, बिहार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हरोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टिपर गोंदपुर से लुधियाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के पास मुख्य सड़क पर चालक टिपर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।