फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित बुजुर्ग की मौत, 15 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंथाघाटी का रहने वाला था बुजुर्ग, सबसे अधिक घणाहट्टी से आए तीन मामले
विज्ञापन

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना पॉजिटिव पीड़ित मरीज की मौत हो गई है। 85 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज को 18 मार्च को आईजीएमसी में दाखिल किया था। यह मरीज पंथाघाटी का रहने वाला था। मरीज ने फ्लू ओपीडी में कोरोना की जांच करवाई थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा था। लेकिन मरीज की अचानक तबीयत खराब होने से देर रात उनकी मौत हो गई। मरीज को कोविड निमोनिया था। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को जिला शिमला में कोरोना के 15 नए मामले आए हैं। इनमें सबसे अधिक तीन मामले घणाहट्टी, कुमारसैन से दो और शहर के छोटा शिमला, लोअर बाजार, नियर ओल्ड बस स्टैंड, खलीनी, नवबहार, सेना अस्पताल, मशोबरा और ऊपरी शिमला के कोटखाई तथा ठियोग से एक-एक मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें