फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Sat, 03 Jul 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह डेढ़ साल का मासूम दानिश पुत्र सुलेमान खेलते-खेलते बाथरूम की तरफ गया, जहां वह पानी से भरे टब में गिर गया।
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष के मासूम की पानी से भरे टब में डूबने से मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत रामपुरघाट में डेढ़ वर्ष का एक मासूम खेलते-खेलते बाथरूम में पानी से भरे टब में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुरुवाला पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह डेढ़ साल का मासूम दानिश पुत्र सुलेमान खेलते-खेलते बाथरूम की तरफ गया। यहां वह पानी से भरे टब में गिर गया।

विज्ञापन


इस बीच परिवार का ध्यान मासूम की तरफ नहीं गया। बाद में बच्चे का न दिखने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिला। अतत: जब वह बाथरूम की ओर गए तो बच्चे को पानी में डूबा हुआ पाया गया। हालांकि, परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मासूम अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। सिविल अस्पताल की डॉ. मीनाक्षी चौहान ने कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि पुरुवाला पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें