फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan news: 22 जनवरी को सोलन के पुराने बस स्टैंड पर होगी आतिशबाजी, जलेंगे 11 हजार दीपक

Wed, 17 Jan 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन में भी विभिन्न संस्थाएं मिलकर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 22 जनवरी को पुराने बस स्टैंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर सोलन में भी संस्थाएं मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगी। शहर की संस्थाएं 22 जनवरी को पुराने बस अड्डे पर 11 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएंगी। बुधवार को सनातन धर्म सभा, जन कल्याण समिति, नव युवा संगठन, शिव दयाल ट्रस्ट, शूलिनी सेवा समिति, साईं संजीवनी संस्था, श्री श्याम परिवार, श्री वाल्मीकि परिवार के सदस्यों ने मिलकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने 22 जनवरी के कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी साझा की।

विज्ञापन


संस्था के प्रतिनिधि त्रिलोक अग्रवाल ने बताया कि सभी संस्थाएं मिलकर कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। शहर में दोपहर 2:30 बजे मां शूलिनी मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकलेगी। इस दौरान फूलों की वर्षा हाेगी। यह शोभायात्रा पुराने उपायुक्त चौक से वापस आएगी और पुराने बस स्टैंड पर 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इससे पहले 5000 दीपक चिल्ड्रन पार्क में प्रज्जवलित होंगे। इसके बाद सहारनपुर से आया विशेष दल आतिशबाजी करेगा।

शहर में जगह-जगह संस्थाओं की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। करीब 1000 ध्वज भी यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। राम कुमार बिंदल ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए 175 युद्ध हुए। दो लाख से अधिक लोग शहीद हुए। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, पवन गोयल, ललित गर्ग, राहुल गोयल, मुकेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें