फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल दिवस पर शिमला शहर में पहुंचेगा सतलुज का पानी, 24 घंटे होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाडा पंपिंग स्टेशन का दौरा करने के बाद महापौर सुरेंद्र चौहान का एलान, मुख्मंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे परियोजना का उद्घाटन
विज्ञापन

क्रॉसर

पंपिंग स्टेशन में बिजली की आपूर्ति शुरू, टैंकों का सफाई कार्य शुरू
अगले सप्ताह दवाडा से डुम्मी तक लिफ्ट किया जाएगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के लिए राहत की खबर है। शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई सतलुज पेयजल परियोजना का पानी अप्रैल से शहरवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

हर साल गर्मियों के मौसम में जल स्रोतों में पानी की कमी के कारण शिमला शहर में जलसंकट गहरा जाता है। ऐसे में सतलुज पेयजल परियोजना से शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना के शुरू होने से शिमला को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति लोगों को मिलेगी। शहर के महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को दवाडा पंपिंग स्टेशन का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। दवाडा में दो दिन पहले ही बिजली की आपूर्ति पहुंची है। बिजली की सप्लाई आने के बाद पंपिंग सिस्टम शुरू करने में आसानी हुई है। यहां स्थापित पंपों और 70 लाख लीटर क्षमता वाले पानी के टैंकों की स्थिति की भी जांच की गई। परियोजना के तहत शकरोड़ी क्षेत्र में पानी की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। वहीं दवाडा में भी परीक्षण कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही पाइप लाइनों में लंबे समय से जमी गंदगी को पानी के दबाव के जरिये साफ किया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति के दौरान कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सफाई और टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह दवाडा से डुम्मी तक पाइप लाइन में पानी लिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यही प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संजौली तक अपनाई जाएगी जिससे पूरे शहर तक पानी पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर एसजेपीएनएल एमडी वीरेंद्र ठाकुर, एजीएम बल्क वाटर सप्लाई दिनेश भारद्वाज, मैनेजर डीबीओ रंजीव शर्मा, जेई प्रवीन शर्मा, साईं इंजीनियरिंग फाउंडेशन के जीएम देशराज गांधी, डीजीएम राजीव सकलानी और प्रोजेक्ट मैनेजर टाटा आलोक शर्मा मौजूद रहे।



मिशन मोड पर चल रहा काम
पेयजल परियोजना से पानी की सप्लाई जल्द लोगों को पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर काम चल रहा है। दवाडा में भी बिजली की सप्लाई आ गई है। यहां पर टेस्टिंग का काम शुरू हो रहा है। जल्द डुम्मी और संजौली को पानी लिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू की जाएगी।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला।


सीएम के हाथों करवाया जाएगा उद्घाटन
दवाडा दौरे के दौरान कंपनी को अधूरे बचे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश महापौर सुरेंद्र चौहान ने दिए। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस परियोजना का उद्घाटन करवाया जाएगा। इससे न केवल शहर को 7 से 10 एमएलडी पानी मिल जाएगा, बल्कि गर्मियों में अन्य परियोजना में पानी का संकट आता था, वह खत्म हो जाएगा। आने वाले समय में 60 एमएलडी के करीब पानी यहां से उपलब्ध करवाया जाएगा। दवाडा में कंपनी ने छह पंप स्थापित किए हैं। वर्तमान समय में इनकी टेस्टिंग का काम चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि करीब चार पंप चलाए जाएंगे। दो पंप स्टैंड बाय रखे जाएंगे। डुम्मी में भी यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा शकरोड़ी में ओजोनेशन प्लांट लगाया जाएगा। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



तीन सालों में काम पूरा करने का दावा
शकरोड़ी से शिमला तक करीब 23 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। साल 2019 से पेयजल परियोजना का काम शुरू हो गया था। धरातल में 2023 में इसका काम शुरू हुआ था। कंपनी का दावा है कि तीन सालों के भीतर इसका काम पूरा हो रहा है। इस परियोजना के कार्यों पर 600 करोड़ रुपये खर्च आने का कंपनी ने दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें