फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पूरा होने पर मुख्य सचिव करेंगे सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

Sun, 13 Oct 2019 11:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के एक महीना पूरा होने पर शासन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होने जा रही है। मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में 17 अक्तूबर को प्रस्तावित इस बैठक में सभी विभागों के सचिव व विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसमें अब तक आईं कुल शिकायतों और उनके निस्तारण व गुणवत्ता पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पहले स्तर पर निस्तारण में हो रहीं गलतियों पर मुख्य सचिव अफसरों की क्लास लेंगे। शिकायतों को दर्ज करने के लिए तो पहले भी ई समाधान जैसी योजना थी, लेकिन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और विभिन्न तरह के प्लेटफार्म से आने वाली शिकायतों की निगरानी में परेशानी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प नाम से हेल्पलाइन शुरू की।

भारी-भरकम तकनीकी तंत्र से लैस इस हेल्पलाइन की मदद से शिकायतों का चार चरण तक निस्तारण होना है। शिकायतकर्ता अगर पहले चरण की जांच से संतुष्ट न हो तो उसे अगले चरण में भेज दिया जाता है, लेकिन शुरुआती दौर में ऐसी शिकायतें आईं कि परंपरागत ढर्रे पर आमादा अधिकारी अभी भी कुछ मामलों में शिकायत पर गंभीरता से काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


इस वजह से शिकायतकर्ता से जब हेल्पलाइन संतुष्टि को लेकर संपर्क करती तो फीडबैक नेगेटिव मिलता। ऐसे में अब मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के इसी प्रोजेक्ट को पूरी तरह सफल बनाने के लिए खुद समीक्षा बैठक लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें