जवाब संतोषजनक न होने पर होगी कार्रवाई
विभाग के निरीक्षकों को दिए हर रोज जांच के करने के आदेेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में बिना रेट लिस्ट के सब्जी बेचने और मनमाने दाम वसूलने पर रोक लगेगी। इसके लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। हाल ही में 7 सब्जी विक्रेताओं को बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने और मनमाने दाम वसूलते पकड़ा गया था।
एसडीएम शिमला शहरी ने इन सब्जी विक्रेताओं को अब नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने शुक्रवार को जिले के 11 निरीक्षकों को आदेश जारी किए हैं कि वह समय-समय पर मंडियों में जाकर निरीक्षण करें। यदि विक्रेता मनमाने दाम पर सब्जी बेचता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षण के बाद सब्जी विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं। जवाब आने के बाद अगली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।