शिक्षा मंत्री स्वयं तैयारियों की कर रहे निगरानी
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि परख सर्वे में हिमाचल का प्रदर्शन बेहतर हो, इसको लेकर सरकार बेहद गंभीर है। शिक्षा मंत्री लगातार परख सर्वे की तैयारियों की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने इसकी तैयारियों को लेकर सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के शिक्षकों के साथ भी विडियो कांफ्रेंसिंग की हैं। उन्होंने कहा कि परख सर्वे के लिए लगातार बच्चों की अभ्यास कराई जा रही है। स्कूलों में इसके लिए जीरो आवर लगाए जा रहे हैं। विद्या समीक्षा केंद्र की ओर से अभ्यास पोर्टल पर परख सर्वे के संबंधित प्रश्नपत्र डाले गए हैं, इस पोर्टल की एक्सेस स्कूलों को दी गई और इस पर डाले प्रश्नपत्रों के अनुसार बच्चों की अभ्यास करवाया जा रहा है।
परख सर्वे से पहले कराए गए हैं तीन मॉक टेस्ट
राजेश शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन मॉक टेस्ट पहले कराए जा चुके हैं। पहले मॉक टेस्ट में करीब 1.60 लाख विद्यार्थी व दूसरे टेस्ट में करीब 1.76 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं तीसरे टेस्ट में सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ये तीनों टेस्ट ओएमआर शीट पर कराए गए हैं।
दो सालों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर बड़े स्तर पर किया गया कार्य
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता पर है। बीते दो सालों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बड़े स्तर पर कार्य हुआ है। दो साल से प्रयासों का असर इस बार के परख सर्वे में भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि अबकी बार हिमाचल परख सर्वे में बेहतर प्रदर्शन करेगा।