फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: उमर अब्दुल्ला बने सीएम, लॉरेंस स्कूल सनावर में जश्न

Thu, 17 Oct 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

  उमर अब्दुल्ला इसी माह 2 से 4 अक्तूबर तक हुए लॉरेंस स्कूल के 177वें स्थापना दिवस के मौके पर सनावर आए थे। यहां पर उन्होंने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया। 
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला बने सीएम, लॉरेंस स्कूल सनावर में जश्न - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र व नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके मुख्यमंत्री बनने से लॉरेंस स्कूल सनावर में भी जश्न का माहौल रहा।   उमर अब्दुल्ला इसी माह 2 से 4 अक्तूबर तक हुए लॉरेंस स्कूल के 177वें स्थापना दिवस के मौके पर सनावर आए थे। यहां पर उन्होंने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया। खास बात यह है कि उमर के बैचमेट लॉरेंस स्कूल सनावर के हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लन भी हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा अभिनेत्री पूजा बेदी समेत कई नामी हस्तियां उनके साथ पढ़ी हैं। उमर अब्दुल्ला ने यहां से 1989 बैच से पढ़ाई की है। उधर, लॉरेंस स्कूल सनावर के हेडमास्टर ढिल्लन ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से स्कूल में खुशी का माहौल है। 2 से 4 अक्तूबर तक उन्होंने अपने कई पुराने दोस्तों के साथ चुनावी थकान मिटाई थी। वहीं पूर्व छात्रों की ओर से किए गए मार्च पास्ट में भी भाग लिया था। कहा कि हम लोग साथ खेलते थे। वह स्कूल में होने वाली सभी गतिविधियों में शामिल होते थे और दिल से काफी अच्छे इंसान हैं। 

  वहीं स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी आरएस चौहान ने बताया कि उमर अब्दुल्ला स्कूल मैदान को देखकर काफी खुश हुए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे समय में स्कूल मैदान में खेलते समय घुटने छिल जाते थे, मगर अब यहां पर ट्रफ है, जिसमें छात्रों को खेलने में दिक्कत नहीं होती। कसौली में काफी कुछ बदल गया है। जहां पहले कसौली में कुछ एक भवन ही दिखते थे, अब चारों और होटल इंडस्ट्री का कब्जा है। दो दिनों तक यहां रुकने के बाद वह लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें