फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मिलन समारोह में फिर मिले जाखू स्कूल के पुराने दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई से लेकर शरारतों तक के किस्से किए याद
विज्ञापन

डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट के पदों पर हैं तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जाखू में वर्ष 2012 बैच के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के पूर्व छात्र एक बार फिर परिसर में जुटे। पूर्व छात्रों ने दोस्तों के साथ कक्षाओं में मस्ती और शरारतें करने, साथ बैठकर पढ़ाई करने तथा शिक्षकों की डांट के साथ उनसे सीख लेने सहित स्कूल के दिनों की पुरानी यादें ताजा कीं। समारोह में प्राचार्य वीर चंद और पूर्व शिक्षकों ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने, समय का सदुपयोग करने और कठिनाइयों से घबराए बिना आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में शामिल हुए कई पूर्व विद्यार्थी आज अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। इनमें इंजीनियर दिग्विजय शर्मा, चिकित्सक युगवीर सिंह और अनीता भारती, कंटेंट क्रिएटर अक्षय दिलाइक, पायलट अभिषेक, सेना अधिकारी पुष्पिंदर शर्मा, बैंक ऋण अधिकारी परमजीत शर्मा और वाहन वित्त क्षेत्र में कार्यरत हिमांशु धौटा शामिल रहे। इनके अलावा पूजा देवी, सुरजीत, राजिंदर शर्मा, सुशैन शर्मा, सुशील शर्मा, मुनीष ठाकुर, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, अमित कुमार, प्रणव अत्री, मनीषा और स्माइस्ती भी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व शिक्षक भी रहे मौजूद
समारोह में पूर्व शिक्षिका चंद्रलेखा, कमलेश सारस्वत, एचआर शर्मा, प्रीति वालिया, नरवीर कौर, अलका और राज भी उपस्थित रहे। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक धाम का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें