फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैडमिंटन अंडर-15 मुकाबले में ओजस्विनी-वंशिका जीती

विज्ञापन
शिमला  के खेल परिसर आयोजित बैंडमिनटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
जिला चैंपियनशिप के चौथे दिन रोमांच से भरपूर रहे मुकाबले, सोनाक्षी और सृष्टि भी जीतीं
विज्ञापन

अंडर-15 के एकल मुकाबले में अर्शित शर्मा ने अंशुल हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए।

अंडर-15 के युगल मुकाबले में ओजस्विनी-वंशिका की जोड़ी ने जीत हासिल की। इन्होंने सीधे सेटों में यशविनी और हेरिका को 21-2, 21-8 से हराया। दूसरे मुकाबले में सोनाक्षी और सृष्टि ने अनन्या और मिहिका को 21-8, 21-9 से परास्त किया। श्रृष्टि और आकांक्षा, रौनक और सुनिति की जोड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबले सीधे सेटों में जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर-15 के एकल मुकाबले में अर्शित शर्मा ने अंशुल को 17-21, 21-17, 21-17 से हराया। वीर विक्रम, रुद्रवीर, रियान कांत, हर्ष मकराल, मिताक्ष ठाकुर, दिवांश शर्मा, नमन चौहान, प्रज्ज्वल मेहता ने एकतरफा जीत दर्ज की। अंडर-15 में लड़कियों के एकल वर्ग में सुनिति शर्मा, श्रृष्टि, अनन्या रेक्टा, ओजस्विनी, सानवी रेक्टा, सोनाक्षी जसवाल, वंशिका, रिधि वर्मा, सृष्टि भारद्वाज, वंशिका और सृष्टि भारद्वाज ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-15 में लड़कों के युगल मुकाबले में हर्ष और हिमांशु, अखिल और आर्यव्रत, देवांश और वीर विक्रम, अर्शित और हर्षित की जोड़ियों ने जीत हासिल की। अंडर-17 में लड़कों के एकल वर्ग में धैर्य ठाकुर ने कृष्णा आदित्य को 21-16, 11-21 और 21-11 से हराया। इसके अलावा पृथ्वीराज चौहान, अदमय श्रीवास्तव, विराट सिंघला, आदित्य चौहान, ध्रुव वर्मा, लक्ष्य शर्मा, आशीष सैनी, तेजस चंदेल शिवांश, साहिल, ध्रुव वर्मा, विश्वजीत सिंह, हर्षवर्धन, काव्यांश और लक्ष्य शर्मा ने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


अंडर-17 लड़कों में चिराग और कृष्णा ने परीक्षित और लक्ष्य को एकतरफा मैच में हराया। अंडर-17 लड़कियों के एकल वर्ग में शगुन, रितिका शर्मा, सोनाक्षी जसवाल जसवाल, सृष्टि भारद्वाज, कृतिका चंदेल, तनवी, ईवा जोगटा और कोमल मेहता ने जीत हासिल की। बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा ने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना काबिले तारीफ है। उन्होंने बताया कि रविवार को अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें